अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट
प्रवक्ता कार्यालय
तत्काल रिलीज़ के लिए
सेक्रेटरी टिलरसन द्वारा स्टेटमेंट
20 नवम्बर 2017
ट्रांसजेंडर स्मरणोत्सव दिवस पर संयुक्त राज्य अमेरिका उन बहुत से ट्रांसजेंडर लोगों की याद का सम्मान करता है जिन्होंने हिंसा की कार्रवाइयों में अपनी जानें गंवा दी हैं।
समलैंगिक, समलिंगकामुक, उभयलिंगी और इंटरसैक्स व्यक्तियों सहित, ट्रांसजेंडर लोग और उनके अधिवक्ता, दुनिया भर के कई हिस्सों में बढ़ते हुए शारीरिक हमलों और मनमानी गिरफ्तारियों का सामना कर रहे हैं। अक्सर इन हमलों को सरकारी अधिकारियों द्वारा नियंत्रित किया जाता है, जो कानून के शासन को कमजोर बनाते हैं।
ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को हिंसा या भेदभाव का शिकार नहीं होना चाहिए, और उनके सभी व्यक्तियों के साथ साझा किए जाने वाले मानवाधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए।
इस ट्रांसजेंडर स्मरणोत्सव दिवस पर, संयुक्त राज्य अमेरिका सभी व्यक्तियों के मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता को उन्नत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। ये सिद्धांत हमारे अपने संविधान में अंतर्निहित हैं और संयुक्त राज्य अमेरिका की कूटनीति का नेतृत्व करते हैं।
