तत्काल जारी करने के लिए
रॉबर्ट पलाडिनो, उप प्रवक्ता, का बयान
फरवरी 16, 2019
आज हीदर नौअर्ट ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के लिए नामित उम्मीदवार की श्रेणी से खुद को बाहर कर लिया। राष्ट्रपति संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत पद के लिए नए नामित उम्मीदवार की शीघ्र घोषणा करेंगे।
प्रवक्ता हीदर नौअर्ट: “मैं राष्ट्रपति ट्रंप और विदेश मंत्री पोम्पियो की आभारी हूं जो उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत पद के लिए मुझ पर भरोसा किया। पर, पिछले दो महीने मेरे परिवार के लिए बहुत दुष्कर रहे हैं और इसलिए ये मेरे परिवार के हित में है कि मैं नामित उम्मीदवार की श्रेणी से अपना नाम वापस ले लूं। मौजूदा प्रशासन में पिछले दो वर्षों की सेवा मेरे जीवन के सबसे बड़े सम्मानों में से एक रहा है और मैं हमेशा राष्ट्रपति, विदेश मंत्री और विदेश विभाग में अपने सहयोगियों की उनके समर्थन के लिए आभारी रहूंगी.”
विदेश मंत्री माइकल आर. पोम्पियो: “हीदर नौअर्ट ने मेरी टीम के वरिष्ठ सदस्य के रूप में अपने कर्तव्यों का असाधारण उत्कृष्टता के साथ पालन किया। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत पद के नामित उम्मीदवार की श्रेणी से अपना नाम वापस लेने के उनके आज के व्यक्तिगत फैसले का मैं पूरा सम्मान करता हूं। मैं हीदर को भविष्य के उनके सभी कार्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामनाएं देता हूं, और मुझे पता है कि वह अपने लिए जो भी भूमिका चुनती हैं उसमें वह राष्ट्र की श्रेष्ठ प्रतिनिधि बनी रहेंगी.”
