
तत्काल जारी करने के लिए
जून 3, 2019
अमेरिकी विदेश विभाग की तरफ से, मैं सभी मुसलमानों को ईद-उल-फित्र की मुबारकबाद देता हूं।
यह त्योहार रमज़ान के समापन का प्रतीक है और यह दुनिया भर के मुस्लिम समुदायों के लिए उत्सव मनाने का अवसर है। यह उपवास करने, परिवार और दोस्तों के साथ भोजन साझा करने, धर्मार्थ कार्यों के लिए दान देने और आत्मसुधार पर ध्यान केंद्रित करने के महीने का उत्कर्ष है।
इस आनंददायक मौके पर जब आप ईद की नमाज़ में शामिल हो रहे हैं, उपहारों का आदान-प्रदान कर रहे हैं और एक-दूसरे के घर जा रहे हैं, हम आपको शुभकामनाएं देते हैं। ईद मुबारक।
