तत्काल जारी करने के लिए
अगस्त 16, 2019
राष्ट्रपति ने आज अफ़ग़ानिस्तान में शांति और सुलह संबंधी वार्ताओं की स्थिति पर चर्चा के लिए अपने राष्ट्रीय सुरक्षा दल की बैठक बुलाई जिसमें उपराष्ट्रपति पेंस, विदेश मंत्री पोम्पियो, रक्षा मंत्री एस्पर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोल्टन, अफ़ग़ानिस्तान में सुलह के लिए विशेष दूत खलीलज़ाद, सेना प्रमुखों की संयुक्त समिति के चेयरमैन डनफोर्ड और सीआईए के निदेशक हैस्पल सम्मिलित थे। राष्ट्रपति की अगुआई में, हम अफ़ग़ानिस्तान में प्रगति की दिशा में तत्परता से काम कर रहे हैं। अफ़ग़ानिस्तान की सरकार से निकट सहयोग जारी रखते हुए हम हिंसा में कमी और युद्धविराम समेत एक व्यापक समझौते के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे ये सुनिश्चित किया जा सके कि अमेरिका और उसके मित्र राष्ट्रों को धमकाने के लिए अफ़ग़ानिस्तान की ज़मीन का फिर कभी उपयोग नहीं हो, और शांति की दिशा में काम करने के लिए अफ़ग़ानों को परस्पर एकजुट किया जा सके।
