तत्काल जारी करने के लिए
अगस्त 16, 2019
रीडआउट
निम्नांकित पाठ प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टेगस के हवाले से है:
उप विदेश मंत्री जॉन जे. सुलिवन ने आज नई दिल्ली, भारत में भारतीय विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर से मुलाकात की। उप विदेश मंत्री सुलिवन और विदेश मंत्री जयशंकर ने क्षेत्रीय सुरक्षा, अफ़ग़ानिस्तान में शांति को बढ़ावा देने तथा भारत-अमेरिका व्यापार और निवेश संबंधों के विस्तार समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने एक मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए हमारे परस्पर पूरक दृष्टिकोणों, तथा समान विचारधारा के सहयोगियों समेत आपसी सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की।
