अमेरिकी विदेश विभाग
प्रवक्ता का कार्यालय
तत्काल जारी करने के लिए
फरवरी 03, 2020
निम्नलिखित पाठ प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टेगस के हवाले से है:
विदेश मंत्री माइकल आर. पोम्पियो ने आज उज़बेकिस्तान के ताशकंद में कज़ाखस्तान, किरगिज़ गणतंत्र, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज़बेकिस्तान के पांच विदेश मंत्रियों के साथ सी5+1 की मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया। छहों देशों ने सी5+1 कूटनीतिक मंच के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और 2020 के लिए सी5+1 की योजनाओं पर चर्चा की जिनमें अफ़ग़ानिस्तान में शांति प्रक्रिया में मध्य एशियाई योगदान, संयुक्त सीमा सुरक्षा कार्य से संबंधित आगामी व्यावहारिक कदमों, तथा आर्थिक और ऊर्जा संबंधी कनेक्टिविटी बढ़ाने के क्षेत्रीय प्रयासों के विषय सम्मिलित थे।
