अमेरिकी विदेश विभाग
तत्काल जारी करने के लिए
फरवरी 04, 2020
विदेश मंत्री माइकल आर. पोम्पियो का बयान
राष्ट्रपति ट्रंप एक ऐसी अमेरिकी विदेश नीति का नेतृत्व कर रहे हैं जो हमारी सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ाता है, हमारे गठबंधनों और साझेदारियों को मज़बूत करता है, और हमारी अनमोल स्वतंत्रता की रक्षा करता है। अभी पिछले एक साल में ही अमेरिका ने आइसिस के प्रमुख को और ईरान के शीर्ष आतंकवादी नेता को लड़ाई के मैदान से मिटाया है। हमने अपने मित्र राष्ट्र इज़रायल के लिए अभूतपूर्व समर्थन जारी रखा है, और प्रशासन की शांति योजना वर्तमान में इज़रायल और फ़लस्तीनियों के बीच शांति स्थापना के लिए सर्वश्रेष्ठ और सर्वाधिक यथार्थवादी प्रारूप है। हमने अमेरिका और दुनिया भर में हमारे मित्रों के खिलाफ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अनुचित आर्थिक व्यवहार को चुनौती दी। और हमने सभी के लिए धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करने के इच्छुक राष्ट्रों का एक गठबंधन तैयार किया है। अमेरिकी हितों और मूल्यों को सबसे आगे रखने और विश्व मंच पर अमेरिकी नेतृत्व के प्रति सम्मान को पुनर्स्थापित करने के राष्ट्रपति ट्रंप के संकल्प पर सभी अमेरिकी गर्व कर सकते हैं।
