अमेरिकी विदेश विभाग
प्रवक्ता का कार्यालय
तत्काल जारी करने के लिए
फरवरी 12, 2020
अमेरिका ईरान से वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफ़एटीएफ़) के प्रति अपने दायित्वों को पूरा करने तथा धन-शोधन और आतंकवाद के वित्तपोषण के विरुद्ध एफ़एटीएफ़ के मानकों के पालन की मांग करता है, जोकि अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली में अवैध धन की भागीदारी को रोकते हैं। ईरान को अन्य राष्ट्रों के समान माना जाना चाहिए। दुनिया के लगभग हर देश ने इन मानकों को अपनाया है।
ईरान की एफ़एटीएफ़ संबंधी कार्य योजना का समय 2018 में ही समाप्त हो गया था, और वह संयुक्तराष्ट्र की पलेर्मो और आतंक के वित्तपोषण से जुड़ी संधियों को पारित करने समेत अपने दायित्वों को पूरा करने में विफल रहा है। ईरान उस कार्ययोजना को अविलंब पूरा करे जिस पर कि वह जून 2016 में सहमत हुआ था, वरना नए सिरे से अपने ऊपर पूर्ण दंडात्मक उपाय लगाए जाने के लिए तैयार रहे।
