तत्काल जारी करने के लिए
फरवरी 13, 2020
अमेरिकी विदेश विभाग
प्रवक्ता का कार्यालय
अमेरिका कोरोना वायरस प्रकोप से उत्तर कोरिया की जनता को ख़तरे को लेकर बेहद चिंतित है। हम उत्तर कोरिया में कोरोना वायरस के मुक़ाबले और उसके प्रसार को रोकने में अमेरिका तथा अंतरराष्ट्रीय सहायता और स्वास्थ्य संगठनों के काम का मजबूती से समर्थन करते हैं और उन्हें प्रोत्साहन देते हैं। अमेरिका इन संगठनों के सहायता कार्यक्रमों के अविलंब अनुमोदन में मदद के लिए तत्पर और तैयार है।
