तत्काल जारी करने के लिए
फरवरी 14, 2020
अमेरिकी विदेश विभाग
प्रवक्ता का कार्यालय
आज लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री रफ़ीक हरीरी की हत्या की 15 वीं बरसी का दिन है,
जब बेरूत में सामूहिक नरसंहार के एक कृत्य में 21 अन्य लोगों की मौत हो गई थी और 266 लोग घायल हुए थे। इस आतंकवादी हमले में भूमिका के लिए हिज़्बुल्ला से जुड़े कई लोगों को दोषी ठहराया गया था और अंततः उन्हें न्याय कटघरे में लाया जाना चाहिए। लेबनान की सुरक्षा, स्थिरता और संप्रभुता को सुनिश्चित करने के लिए इस भाव को समाप्त किया जाना अनिवार्य है कि दोषियों को दंड नहीं मिलता है. हम इस हमले के लिए ज़िम्मेवार लोगों को उत्तरदायी ठहराने के लेबनान विशेष न्यायाधिकरण (एसटीएल) के कार्य का समर्थन करते हैं। हिज़्बुल्ला ने अपनी आतंकी और अवैध गतिविधियों के ज़रिए दिखा दिया है कि उसे स्वयं के और अपने संरक्षक ईरान के हितों की अधिक चिंता है, न कि लेबनान के लोगों की बेहतरी की. अमेरिका सुधारों, पारदर्शिता और जवाबदेही के शांतिपूर्ण आह्वान में लेबनान के लोगों के साथ गर्व के साथ खड़ा है।
