अमेरिकी विदेश विभाग
रीडआउट
प्रवक्ता का कार्यालय
जून 3, 2020
निम्नांकित पाठ प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टेगस के हवाले से है:
विदेश मंत्री माइकल आर. पोम्पियो को कल वांग डैन, सू शियाओकांग, लियन ली और हेनरी ली से मिलने का सौभाग्य मिला – ये चारों लोकतंत्र के वास्ते साहसिक विरोध प्रदर्शनों में शामिल हज़ारों बहादुर प्रदर्शनकारियों में से हैं, जिन्हें चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने 4 जून 1989 को निर्दयता से कुचल डाला था।
